फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर दी ये धमकी

Sat, 08 Aug 2020 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के तिरहर इलाके के एक गांव में नशे में धुत पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया। किसी के आगे मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी। घटना बीते 4 अगस्त की रात की है।
विज्ञापन


गांव निवासी किशोरी की मां की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बीते 4 अगस्त को किशोरी का भाई बाहर गया हुआ था। उसी दिन शाम को उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर घर आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

शनिवार को जब किशोरी का भाई बाहर से घर लौटा तो उसने भाई को सारी घटना बताई। इस दौरान आरोपी घर से फरार हो गया। भाई किशोरी को लेकर कोतवाली आया और अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल सत्यदेव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें