फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटी का एडिटेड अश्लील वीडियो देख पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा निवासी एक व्यक्ति को सोशल मीडिया चलाते समय अपनी 15 साल की बेटी का एडिटेड अश्लील वीडियो दिखा। पिता ने पुलिस से शिकायत की और जिस आईडी से वीडियो वायरल किए गए थे उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बाबूपुरवा निवासी युवक प्राइवेट कर्मी ने पुलिस को बताया कि बेटी इलाके के एक स्कूल में हाईस्कूूल की छात्रा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह सोशल मीडिया चला रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो दिखा। वीडियो देखकर बाबूपुरवा कोतवाली में उस आईडी के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि इसे वायरल करने वाले आरोपी ने इसे एक परिचित को भी इंस्टाग्राम पर भेजा है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसे वायरल करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें