इकदिल। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव फूफई ओवरब्रिज के पास सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। शहर में थाना सिविल लाइन नुमाइश चौराहे के पास रहने वाले निर्देश मिश्रा (42) अपने 18 वर्षीय बेटे नैतिक के साथ रविवार देर शाम गांव इंद्रापुर थाना बकेवर से इटावा जा रहे थे। तभी उपरोक्त स्थान पर कार सवार के अचानक गाड़ी मोड़ने पर बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इससे दोनों पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने नैतिक की गंभीर हालत देख उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।