हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के इक्साई गांव में बोर की सफाई करते समय पिता-पुत्र मिट्टी खिसक जाने से दब गए। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत कर बंशीलाल (50) को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसका पुत्र जसवंत (18) अंदर ही दब गया। जेसीबी मंगा कर खुदाई कराई गई। इसके बाद जसवंत को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।