फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में सात मील के पास ट्रैक्टर नहर में पलटने से मालीपुर के अरुण की मंगलवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हादसे में मालीपुर गांव के परिजनों ने सातमील में जाम लगाया। परिजनों ने बताया कि अरुण ट्रैक्टर नहीं चलाए था। पुलिस चालक बता रही हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।