हथगाम थाने के सामने प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के पुत्र शुभम सिंह और गौरव साहू कार से सेमराहा से घर लौट रहे थे। मीरदहन मोहल्ले में सामने से आ रही बोलेरो से उनकी भिड़ंत होते-होते बची। गाड़ी पीछे करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद आरोप है कि बोलेरो सवार इश्तियाक, ऐमन, शाहरुख और उनके साथियों ने शुभम व गौरव पर हमला बोल दिया। दबंगों ने गांव आधारी के पुरवा से और युवकों को बुलाकर जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष के समर्थन में सैकड़ों लोग थाने पहुँच गए और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एएसपी ने प्रदर्शनकारियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया है।