मुठभेड़ के बाद पति समेत दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
औंग थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को बंद फैक्टरी में महिला की हत्या कर शव फूंकने के मामले में पुलिस ने पति समेत दो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पति दीपू पासवान को पैर में गोली लगी है। महिला की पहचान कानपुर महाराजपुर थाने के गंगागंज निवासी रेशमा के रूप में हुई थी। पहचान के बाद पुलिस ने सोमवार भोर रानीपुर पुल के पास हत्यारोपी दीपू पासवान और उसके साथी शनि को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दीपक को गोली लगी है।