फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हाईवे पर अवैध सरिया खरीद फरोख्त में थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित, आईजी ने छापामारी में पकड़ा था मामला

Mon, 29 Jul 2024 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

आईजी ने थरियांव हाईवे पर टेकसारी मोड़ पर छापामारी के दौरान ट्रकों से सरिया खरीद फरोख्त का मामला पकड़ा था। मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में हाईवे पर चोरी से सरिया खरीद फरोख्त के ठिकाने पर रविवार रात प्रयागराज आईजी प्रेम कुमार गौतम के छापामारी के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी उदय शंकर सिंह ने थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह, हलका इंचार्ज  बृजेश यादव, बीट सिपाही आशीष यादव को निलंबित किया है। आईजी ने थरियांव हाईवे पर टेकसारी मोड़ पर छापामारी के दौरान ट्रकों से सरिया खरीद फरोख्त का मामला पकड़ा था। माना गया कि थानाध्यक्ष और क्षेत्र के पुलिसकर्मी गश्त नहीं करते हैं। इसी वजह से अवैध कारोबार हो रहा है। मौके पर भारी मात्रा में चोरी की सरिया बरामद हुई है। कुछ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें