फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Suicide: 10वीं की छात्रा फंदे पर झूली, कम्प्यूटर की कर रही थी कोचिंग, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Apr 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्याकर ली। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र में एक दसवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही पुलिस के पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मजरे रामपुर निवासी चंद्रभूषण पासवान की बेटी आशा देवी (17) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। चंद्रभूषण शाम को खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गए थे। वहीं, सुबह उठकर घर के सभी लोग महुआ बीनने के लिए खेतों की तरफ चले गए।
घर पर आशा अकेली थी। महुआ बिनने के बाद जब घर लौटे, तो देखा कि बेटी आशा देवी फांसी के फंदे पर कमरे में लटकी हुई है। घटना को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को सुनते ही पड़ोसी लोग घर की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने थरियांव पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना से माता तेजनी देवी, बहन मनीषा देवी, सुमित्रा व साधना देवी भाई महेंद्र व सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बेटी आदर्श इंटर कॉलेज बहरामपुर में हाई स्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन

अनेक बिंदुओं पर हो रही है जांच
अभी हाल ही में बोर्ड एग्जाम दिया था और फतेहपुर में कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी।  पुलिस घटना को लेकर अनेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोई भी दोषी मिलता है, तो जांच में क्लीयर हो जाएगा। इसके बाद आग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें