फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन और भांजे की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हमीरपुर कोतवाली के कुछैछा निवासी पवन कुशवाहा पुत्र रामकृपाल कुशवाहा सोमवार को अपनी बहन सुमन देवी पत्नी श्रीकान्त निवासी गंगागंज महराजपुर कानपुर व सुमन का पुत्र हर्ष (03) को बाइक से लेकर पैलानी डेरा बांदा बड़े भाई के घर छठी में जा रहा था। लोधीगंज बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर सुमन देवी व बेटे हर्ष की मौत हो गई। भाई पवन कुशवाहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।