फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सड़क हादसा: भिड़ंत बचाने में रोडवेज और कार खाई में पलटे, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 04 Sep 2023 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: शाह चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि बस में करीब 33 लोग थे। इसमें करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। चार पहिया वाहन सवार लोग भी मौके से चले गए हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बांदा हाईवे पर कार से भिड़ंत बचाने में सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं, कार कुछ दूर जाकर खाई में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों  की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी अंतर्गत महमदपुर गांव के पास हुआ है। शाह चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि बस में करीब 33 लोग थे।
इसमें करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। चार पहिया वाहन सवार लोग भी मौके से चले गए हैं। हादसा एक दूसरे वाहन को भिड़ंत से बचाने में प्रतीत हो रहा है। रोडवेज बांदा से फतेहपुर और कार बांदा की ओर जा रही थी। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें