फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री को घेरकर पीटा, सात नामजद व 20 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 27 Nov 2022 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
गायत्री सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री की कार रोककर शनिवार रात सपाइयों ने गालीगलौज, मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सात नामजद और 20 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी गायत्री सिंह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री हैं।

विज्ञापन


थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बेटे लखन सिंह और बहन के साथ कार से आईटीआई रोड स्थित दूसरे मकान पर जा रही थीं। आरोप है कि वर्मा चौराहा के पास सपा नेता उदय ठाकुर, शहबान, दीवान, यशवीर सिंह, फैज, टाइगर हसन, गुड्डू ठाकुर ने 20 साथियों के साथ कार रुकवा ली और गालीगलौज करने लगे।

बीचबचाव करने पर बेटे व बहन से अभद्रता व मारपीट की गई। किसी तरह वह लोग जान बचाकर भागे। इसके बाद यशवीर ने फोन पर बेटे से गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। गायत्री का आरोप है कि राजनीतिक खुन्नस की वजह से हमला किया गया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में हमलावरों के खिलाफ बलवा, अभद्रता, गालीगलौज, मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें