फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अलाव तापते समय बिगड़ी तबीयत, पीआरडी जवान की मौत

Thu, 01 Jan 2026 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पीआरडी हिमांशु तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान की अलाव तापते समय बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे तबीयत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बकेवर थाने के शाहजहांपुर निवासी हिमांशु तिवारी (46) पीआरडी जवान थे। उनकी बिंदकी कोतवाली में ड्यूटी थी। वह साथियों के साथ कोतवाली में जल रहे अलाव के पास बैठे थे। अचानक बेहोश होकर गिर गिए। साथी कर्मियों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं परिजन ठंड लगने से मौत की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें