फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के हमले में 100 भेड़ों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (खागा)। एक जंगली जानवरों ने एक पशुबाड़े में घुसकर एक सैकड़ा भेड़ों को अपना शिकार बना डाला। किसी की गर्दन तोड़ी तो किसी का पेट फाड़कर उन्हें मार डाला। इतना ही नहीं कई भेड़ों को जंगली जानवर खेतों तक खींच ले गए और क्षत-विक्षत कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस, लेखपाल मौके पर पहुंचे। खखरेरू थाना क्षेत्र के रोशनपुर मजरे बरार गांव निवासी जगन्नाथ व जगतपाल ने करीब 125 भेडे़ं पाल रखी हैं। गुरुवार की शाम दोनों ने भेड़ों को मानपुर गांव के बने पशुबाडे़ में बंद किया और घर चले गए थे। वह सुबह मानपुर पहुंचे और पशुबाड़े का हाल देखकर होश उड़ गए। बाडे़ के अंदर चारों ओर भेड़ों के शव पड़े थे। किसी के गर्दन पर घाव था तो किसी के पेट फटा था। लोगों ने पशुबाडे़ के आसपास खेतों में जाकर देखा तो वहां पर भेड़ों के क्षत-विक्षत शव पडे़ मिले। आशंका जताई कि रात में जंगली जानवर बाड़े में आ गए और उसने भेड़ों को अपना शिकार बना डाला। जंगली जानवर से करीब 65 भेड़ व उनके 15 बच्चों को शिकार बनाया गया। उनके शव मिले हैं। जबकि, बीस भेड़ों के शव क्षत-विक्षत खेत पर मिले। जगन्नाथ ने बताया कि उसके पिता रामकिशुन की तबीयत खराब होने के कारण वह गुरुवार की रात घर चला आया था। इस दौरान रात में यह घटना हो गई। सूचना पर खखरेरू पुलिस व लेखपाल पहुंचे। लेखपाल नुकसान का आकलन कर रहे है। थानेदार अनूप सिंह बताया कि घटना की जांच के लिए वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें