फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में मां की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 Jun 2023 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में मां की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के अमौली में जहानाबाद थाना के बुढ़वा में करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में मां की मौत हो गई। कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बुढ़वा गांव निवासी सुशील विश्वकर्मा का छोटा बेटा अंशू (7) स्टैंड वाला पंखा चलाने के लिए शुक्रवार शाम बोर्ड में तार लगाने लगा। एक तार नहीं लगा।

विज्ञापन


उसी तार के छूने से बच्चा करंट की चपेट में आ गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर मां रानी देवी (45) पहुंच गई। बेटे को धक्का देकर हटाया। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। पंखा महिला पर गिर गया। शोर सुनकर महिला की बेटी उजाला, बबली, बेटा नैतिक पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद की गई। गंभीर हालत में महिला को जहानाबाद अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया। महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया। शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव जहंगीराबाद में करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। जहंगीराबाद निवासी राजू निषाद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि देशराज निषाद के घर के बाहर बिजली के खम्भे में लगे सपोर्ट तार में भैंस छू गई। करंट लगने से एक लाख कीमत की भैंस की मौत हो गई। राजू निषाद ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें