फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ग्रामीण युवाओं के लिए पांच करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम, शासन ने स्वीकृत किया बजट

Sun, 10 Nov 2024 04:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

युवाओं के लिए पांच करोड़ से मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। बुढ़वा गांव में विधायक ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विधायक ने किया भूमि पूजनग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण युवाओं को खेलकूद से जोड़ने के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से बुढ़वा गांव में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। शनिवार को विधायक राजेंद्र पटेल ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। अब जल्द ही मिनी स्टेडियम बनकर तैयार होगा। इससे युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।बुढवा गांव में शनिवार को मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बता दें कि ग्रामीण युवा खेलकूद के अभ्यास व प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए लंबे समय से स्टेडियम की मांग कर रहे थे। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है। भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि खेलकूद में गांव का नाम रोशन करने का युवाओं का सपना अब पूरा होगा। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें