फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हिंदू किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया, शादीशुदा विशेष समुदाय के युवक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जाफरगंज में हिंदू किशोरी को अगवा कर एक विशेष समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। आरोपी को हिरासत में लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सात जुलाई की शाम जंगल गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन खोजबीन में जुटे।

विज्ञापन


कोई पता नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की छानबीन की। एक मोबाइल नंबर सामने आया। मोबाइल के जरिए सर्विलांस टीम ने लोकेशन ट्रेस की। पुलिस दोनों तक पहुंच गई। किशोरी के साथ पुलिस ने जहानाबाद थाने के दारागंज निवासी सैफ अली को पकड़ा। महिला पुलिस ने किशोरी के बयान लिए। किशोरी ने बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात कही। आरोपी सैफ अली शादीशुदा और एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है।

विज्ञापन

किशोरी का परिवार एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। आरोपी भट्ठे में काम के सिलसिले से आता-जाता था। आरोपी ने झांसा देकर किशाेरी से मोबाइल नंबर लिया था। उसे अविवाहित होना बताकर प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपी अगवा किशोरी को कहीं बाहर ले जाने की फिराक में था। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में बयान के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें