फतेहपुर जिले के चांदपुर थाने में तैनात दरोगा विनय प्रकाश तिवारी को एसपी ने मंगलवार रात निलंबित किया है। दरोगा विनय प्रकाश पहले भी कई थानों में तैनात रहे हैं। कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई लोगों से उधर रुपए ले रखे थे। उधार न लौटाने पर लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। शिकायत पर जांच के बाद दरोगा को निलंबित किया है।