फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: लगातार बारिश से कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे समेत तीन की मौत, परिवार के चार लोग घायल

Mon, 25 Aug 2025 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
कच्चा मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के बिंदकी में रविवार की देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबाकर मां बेटे की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मुकेश कुमार का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। तभी सोमवार की भोर पहर लगभग 4 बजे बरामदे की छत और दीवार पूरी तरह से ढह गई। जिससे बरामदे में सो रहे मुकेश कुमार (50), मां माधुरी (85), पत्नी रन्नो देवी (47), बेटी क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12), बेटा प्रखर (11) सभी मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने फावड़े से मलबा हटाना शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। जहां मुकेश और उसकी मां माधुरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी व चारों बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज के दौरान रन्नो देवी पत्नी मुकेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें