फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आशनाई से जुड़ा लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुवंरपुर मजरे कूंधन गांव का है। गांव निवासी जसवंत यादव (35) अविवाहित था।

विज्ञापन


वह शराब का लती था। वह रात को घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। करीब रात 11 बजे दो हमलावर पहुंचे। धारदार हथियार से जसवंत पर सोते समय ताबड़तोड़ वार किए। गला भी रेत दिया। चीखते हुए जान बचाकर जसवंत घर से भागा। करीब 15 मीटर दूर चाचा रामप्यारे के दरवाजे पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दो हमलावर भागते देखे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश और आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें