मामले में विवेचक अमित मिश्रा की ओर से आशीष इमैनुअल के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने आशीष के खिलाफ 14 नवंबर को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था। इसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट ने संपत्ति कुर्क की नोटिस जारी की थी।
शुआट्स में नोटिस तामील करा एसआईटी लौटी
एसआईटी सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी (शुआट्स) नैनी प्रयागराज के लिए शुक्रवार को चांसलर समेत अन्य आरोपियों को नोटिस तामील कराने पहुंची थी। पुलिस ने शुआट्स के प्रशासनिक भवन में चांसलर जेटी ऑलिवर समेत अन्य आरोपियों को नोटिस तामील कराया है।
प्रकरण में चांसलर, वाइस चांसलर डॉ. आरबी लाल, प्रशासनिक निदेशक डॉ. विनोद बी. लाल, सेवानिवृत्त प्रो चांसलर एकेडमी अजय लारेंस, पीआरओ रमाकांत दुबे, प्रो. चांसलर एकेडमी डॉ. जॉनाथन ए लाल, बोर्ड डायरेक्टर मेंबर सुधा बी लाल, स्टीफेन पास, डेरिक डेनिस समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है।
धर्मांतरण मामले में कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हो चुके
- 14 अप्रैल 2022 हरिहरगंज चर्च में इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतरण का विहिप के हिमांशू दीक्षित की ओर से 56 लोगों पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया।
- 19 जनवरी 2023 शुआट्स के प्रयागराज निवासी पूर्व छात्र दिनेश शुक्ला ने धर्मांतरण प्रकरण में स्वतंत्र गवाह बनने पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया।
- 20 जनवरी 2023 को सुल्तानपुर जिला निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने 25 दिसंबर 2021 को देवीगंज स्थित विटीरियन चर्च में धर्मपरिवर्तन कराए जाने का शुआट्स के वीसी आर बी लाल, निदेशक विनोद बी लाल, प्रो. अजय लारेंस, प्रो. रमाकांत, प्रो चांसलर जॉनथन लाल, निदेशक सुधा बी लाल, स्टीफेन पास, रामचंद्र, चर्च पादरी समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।