फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सिपाही ने पीएसी जवान पति समेत सात पर दर्ज कराया मुकदमा, दहेज में पांच लाख रुपये की मांग का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के औंग में महिला सिपाही ने पीएसी जवान पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाही ने सुसरालीजनों पर पांच लाख रुपये दहेज में मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी ओम प्रकाश निषाद की बेटी सियावती की शादी 2021 में कानपुर चौबेपुर के कठिंतापुरवा निवासी पीएसी जवान जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी।

विज्ञापन


जितेंद्र कुमार गाजीपुर जिले में तैनात है। सियावती उरई जिले में सिपाही के पद पर है। ओमप्रकाश ने बताया शादी के दो साल तक सब ठीक था। इधर, कुछ माह से बेटी को पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बेटी को गाली गलौज और मारते पीटते हैं। मामले को लेकर रिश्तेदारों के बीच समझौते का प्रयास किया गया।

इसके बाद भी ससुरालीजनों में सुधार नहीं आ सका। सियावती की तहरीर पर पति जितेंद्र कुमार, सास कमला, ससुर राजाराम, जेठानी नीलम, जेठ धीरेंद्र, देवर वीरेंद्र, ममेरे ससुर बिठूर थाना के ईश्वरगंज निवासी शिवनारायण निषाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें