फतेहपुर जिले में राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव में पानी निकासी को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच बीती रात विवाद हो गया। एक भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह मनोज निवासी दलीपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि मामले में संदीप लोधी, लवलेश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।