फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बारातियों से भरी बस के पहुंचते ही पुल टूटा, बाल बाल बचे 60 बराती

Tue, 01 Dec 2020 01:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुल टूटने से फंसी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुसेनगंज के मुरांव से मलयपुर से जाते समय एक बस नहर पुल टूट जाने के कारण फंस गई। बस में बराती सवार थे। फतेहपुर के थरियांव थानाक्षेत्र के मलयपुर मजरे मुरांव के प्रेम रैदास की लड़की कल्पना देवी की सोमवार को शादी थी। शाम को जैसे ही बस हुसेनगंज के मुरांव से मलयपुर की तरफ घूमी और नहर पुल क्रास करने लगी तभी जर्जर पुल टूट गया। बस का आधा हिस्सा निकल गया और पीछे का हिस्सा लटक गया। छह बारातियों को हल्की चोटें आईं है। बाकी बराती बाल बाल बचे। शाम में ही क्रेन के सहारे से बस को आगे निकला गया। बस में करीब 60 बराती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें