फतेहपुर जिले में खेत से पानी लगाकर घर जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान को सिर में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। खेत में मौजूद परिजनों ने बाइक सवार की पहचान कर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा गांव निवासी कौशल कुमार शुक्ला (50) शुक्रवार शाम अपने ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गये थे।
शाम सात बजे वापस घर जा रहे। तभी खखरेरू की तरफ से चचीड़ा की ओर जा रहे पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक से आये और पीछे की तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कौशल कुमार के मुंह व नाक से खून आ गया और बाइक सवार भी गिर गये। इस दौरान खेत में मौजूद अन्य परिजन आ गये। कौशल कुमार को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी सांसे थम गयी। परिजनों ने बाइक सवारों की पहचान कर नामजद तहरीर दी है। घटना से पत्नी कमला देवी, मां सावित्री देवी, बेटे ज्ञानेंद्र, रावेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता त्रिवेणी प्रसाद ने भांगड़ा उर्फ झुलु पुत्र दुलारे, लल्लू पुत्र जागेश्वर निवासी चचीडा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है।