Fatehpur: मलवां थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में डंपर-कंटेनर आमने-सामने भिड़ गए। इसमें चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।
फतहेपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र में डंपर और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गलत दिशा से तेज रफ्तार डंपर आ रहा है और कंटेनर से टकरा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कोराईं मोड़ के पास तड़के सुबह 0गलत दिशा से आ रहा डंपर सामने आ रहे कंटेनर से भिड़ गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक जवाहर (38) पुत्र छेदा लाल रैदास निवासी जिला हरदोई व परिचालक दीपक (24) पुत्र अनूप सिंह यादव निवासी एटा घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही, ट्रक और कंटेनर को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से संचालित करवाया। थानाध्यक्ष मलवां आलोक कुमार पांडे ने बताया डंपर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।