फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी हाईवे पर मौरंग भरे ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार में सवार एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार नोयडा की है, जो कानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए जा रही थी। तभी आगे चले रहे मोरंग भरे ट्रक के पीछे घुस जाने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।