यूपी बोर्ड की दूसरी पाली की परीक्षा में एक सबसे कम लंबाई छात्र परीक्षा केंद्र इंटर कालेज बेलाईं अपने पिता के गोद में चढ़कर पहुंचा। मकनपुर निवासी संतोष कुमार शर्मा का बेटा प्रदीप कुमार शर्मा की लंबाई करीब ढाई फीट है। यह छात्र शिव भजन सिंह इंटर कॉलेज शिवपुरी में दसवीं का छात्र है। परिजनों ने बच्चों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र के लिए परीक्षा केंद्र लेखक ले जाने की अनुमति प्रदान की। पिता संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चा पढ़ने में काफी होशियार है। वह लिख नहीं सकता है। शरीर का समुचित विकास न होने करण बच्चों की लंबाई ढाई फीट है। इसको लिखने में काफी समस्या होती है।