यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने मंगलवार रात भेड़ों को कुचल दिया। 14 भेड़ मर गई, वहीं पांच घायल हो गई। भेड़पालक सदर कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर निवासी रामखेलावन की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।