फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: युवक की गोली मारकर हत्या, शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के गांव नगला डाल निवासी सैदान सिंह (35) आठ दिन पहले घर से भतीजी के घर जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार सुबह उनका शव गांव के ही पास खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर भी पहुंच गए।

विज्ञापन


युवक को गोली मारी गई है। पत्नी ने बताया कि वह घर से 30 हजार रुपये लेकर निकले थे। सौदान सिंह के एक साल का पुत्र आर्यन है। घटना के खुलासे को दो टीमें बनाई गई हैं। गांव के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले वह गांव के पास शराब के ठेके पर बैठे देखे गए थे। उस दिन घर पर नहीं गए। पुलिस घाव को गोली नहीं मान रही है। ईंट से सिर कुचलने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा। शव कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें