फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गले में पतंग का मांझा फंसने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 05 Sep 2022 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में गले में पतंग का मांझा फंसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी प्रवेश कुमार (40) ने घर के पास ही गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार को वह आयोजन समिति के लोगों के साथ जिला प्रशासन की बैठक में भाग लेने बाइक से कलक्ट्रेट जा रहे थे। तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में जसमई दरवाजा के पास पतंग का मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ जा रहे अन्य लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। देर रात फिर हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। प्रवेश बकरी पालन करते थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें