फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सिर में गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 01 Jun 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सिर में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में गोली लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी हरिनाम सिंह (19) के खेत में घुसे जानवरों को भगाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को विवाद हुआ था। इस पर हरिनाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद घर के दरवाजे पर ही सिर में गोली लगने से हरिनाम की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस को मौके पर तमंचा पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें