फर्रूखाबाद जिले के मोहम्दाबाद में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होने से नगला बीच गांव के लोग बेहाल हो गए। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद अमोनिया वॉल्व बंद कराया गया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। घटना सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में सुबह पांच बजे सफाईकर्मी के वाल्व के उपर गिरने से हुई। घटना के वक्त कोल्ड स्टोरेज में ट्रेंड कर्मचारी नहीं थे।