फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मारपीट में गर्भस्थ शिशु की मौत, ऑपरेशन से प्रसव कराया

Wed, 18 Mar 2026 05:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा में गत माह हुए विवाद में सुनील कुमार की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारने से उसकी तबियत बिगड़ गई थी। पुलिस ने इस मामले में दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। मंगलवार को महिला के पेट में दर्द होने पर सुनील ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर की सलाह पर पति ने महिला का अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें गर्भस्थ शिशु की मौत होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन से प्रसव कराकर महिला की जान बचाई गई। इसके साथ ही पुलिस को सूचना देकर नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें