फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सभासद प्रत्याशी को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दी दबिश

Wed, 10 May 2023 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सभासद प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में सभासद प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुलमंडी निवासी प्रमोद कुमार वार्ड नंबर 19 से सभासद पद का प्रत्याशी है। इसी वार्ड से चंदन सागर भी सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। चंदन के पिता राजेंद्र सागर ने आठ मई को प्रमोद कुमार से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में पुत्र के पक्ष में बैठ जाओ नहीं तो परिणाम खराब होगा। पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर राजेंद्र सागर के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रमोद ने आरोप लगाया कि राजेंद्र के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने राजेंद्र की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें