फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बैंक का ताला तोड़कर चोरों ने सामान फेंका, अलमारियों के लॉक तोड़े, कैश बॉक्स साथ ले गए

Sat, 20 May 2023 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में बैंक का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बॉक्स गायब किया। अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए। बैंक से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ अमृतपुर व कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की।
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के ताले तोड़कर चोरों ने सामान फेंक दिया। अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए। कैश रखने वाला बॉक्स अपने साथ ले गए। कैशियर ने शुक्रवार को ही दो लाख रुपये पीएनबी स्थित खाते में जमा करवा दिए थे। बैंक से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। सूचना पर सीओ अमृतपुर व कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की।

विज्ञापन


शहर के ठंडी सड़क स्थित एक भवन में भूमि विकास बैंक की शाखा पहली मंजिल पर है। शनिवार सुबह पौने आठ बजे कर्मचारी महेश चंद्र ने बैंक का ताला खोला, तो दरवाजे के ऊपर का शीशा टूटा था। उन्होंने प्रबंधक संदीप त्रिपाठी, कैशियर लियाकत अली आदि कर्मियों को सूचना दी। देखा, तो चोरों ने मुख्य प्रबंधक, लिपिक और कैशियर के कमरों के ताले टूटे थे। एक कमरे की खिड़कियों का शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए। कैशियर के कमरे में रखा कैश बॉक्स चोर लेकर चले गए।

सूचना मिलते ही सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, कोतवाल विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी कमरों की पड़ताल की। छिबरामऊ से पहुंचे प्रबंधक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शाखा में किसानों पर बकाए की किश्तों का पैसा जमा होता है। वसूली के लिए टीम निकलती है। कुछ किसान भी किश्तें जमा करके जाते हैं। यहां अधिक लोगों का आना-जाना नहीं होता। शुक्रवार शाम को करीब दो लाख रुपये पीएनबी के खाते में रुपये जमा करवा दिए थे। चोर कैशबॉक्स साथ ले गए। उसमें कुछ कागजात रखे थे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने एक सप्ताह की मांगी सूची
पुलिस ने बैंक प्रबंधक से एक सप्ताह में जिन लोगों ने किश्तें जमा की हैं, उनकी सूची मांगी है। पुलिस इन लोगों से भी पूछताछ करेगी। कुछ लोगों के नाम प्रबंधक ने सौंप भी दिए हैं।

नौसिखिये लग रहे चोर
पुलिस को चोर नौसिखिये लग रहे हैं। उन्हें यह नहीं पता था कि इस शाखा में रुपये अधिक जमा नहीं होते। कैश बॉक्स चोर इसी आस में ले गए कि इसमें कुछ रुपये होंगे। मगर उसमें कागज ही निकलेंगे। बॉक्स का कुंडा तोड़ गए।

छेनी, हथौड़ी व टॉर्च छोड़ गए
चोर ताले, अलमारी तोड़ने के लिए छेनी, हथौड़ी लाए थे। रोशनी से लिए टॉर्च भी थी। यह तीनों चीजें चोर मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें