फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगला हूसा में रास्ते की भूमि से विवाद की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में गई। इस पर एसडीएम प्रीती तिवारी राजस्व पुलिस टीम के साथ विवाद निपटाने गईं। वहां पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। पथराव होने लगा। इसमें पांच मजदूर घायल हो गए। दरोगा के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। थाने से और फोर्स पहुंचने पर स्थित पर नियंत्रण किया जा सका।