फर्रुखाबाद जिले में माफिया अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे बब्बन, अनुराग दुबे डब्बन सहित छह लोगों को पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सभी का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान कचहरी में कई थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस अधीक्षक भी वहां मौजूद रहीं।