फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्कूल जा रही शिक्षामित्र को ट्रक ने कुचला…मौत, सीओ सिटी सहित दो थानों की पुलिस मौके पर

Fri, 12 Dec 2025 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कादरीगेट थाना क्षेत्र के हाईवे पर बीएलओ ड्यूटी पर जा रही शिक्षामित्र की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला एसआर कोल्ड मार्ग नेकपुर निवासी संदीप सिंह चौहान की पत्नी अर्चना (25) मुड़गांव में शिक्षामित्र हैं। इस इस समय बीएलओ में ड्यूटी लगी थी। वह सुबह साढ़े 11 बजे स्कूल जा रही थीं। कादरीगेट थाना क्षेत्र में हाईवे पर बघार के पास स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक़्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। परिवार के लोग पहुंच गए हैं। शव घटनास्थल पर है। सीओ सीटी समेत दो थानों की पुलिस भी मौके पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें