फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दो वर्गों के बीच मारपीट पर थाने का घेराव, पुलिस ने सात नामजद व 50 अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 26 Oct 2022 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में दो वर्गों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने सात नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिले में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में फेसबुक आईडी पर लगी फोटो हटाने का दबाव बनाने के विवाद में दो वर्गों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। सात युवकों ने किशोर व उसके दो दोस्तों को पीट दिया। किशोर के परिजनों व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग कर थाने का घेराव कर दिया। तनाव को देखते हुए कस्बे में फोर्स तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


सात नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार लिया है। कस्बा के मोहल्ला दलवीर खां निवासी जोगराज का 16 वर्षीय पुत्र मोहित मोहल्ले के ही दोस्त अक्षय कुमार व गांव अलेपुर निवासी गौतम के साथ मंगलवार शाम को कस्बे में ही एक दुकान पर गया था।

तभी मोहल्ले का बिलाल अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और मोहित से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर बिलाल व उसके साथियों ने मोहित व साथियों के साथ मारपीट कर दी। इससे तीनों के कपड़े फट गए। इस दौरान बिलाल के समर्थन में अन्य लोग आ गए। सभी ने मोहित को खींच कर साथ ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बिलाल व उसके साथी भाग गए। जानकारी मिलने पर मोहित के परिजन व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सोनू शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई।

इससे उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष की सूचना एएसपी अजय प्रताप, थाना मेरापुर, मोहम्मदाबाद, मऊदरवाजा, नवाबगंज व कायमगंज कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी बुला ली गई। तनाव बढ़ता देख कस्बा के प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहित ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसके साथ बिलाल भी जुड़ा था। वह उस पर गलत मैसेज डालता था। इस पर उसने विरोध किया था। इसके बाद वह इंस्टाग्राम से हट गया था। उसने फेसबुक आईडी पर हिंदू कट्टरपंथी लिखी हुई फोटो लगा रखी है। बिलाल ने यह फोटो हटाने का दबाव बनाया था। फोटो न हटाने पर उसे धमकी दी थी।

पुलिस ने मोहित की तहरीर पर बिलाल, सरताज, रेहान, भूरा, आमिर, नूर मोहम्मद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें इंस्टाग्राम पर अवैध असलहों के साथ फोटो डालने व गलत गतिविधियों को संचालित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा में दूसरे दिन भी फोर्स तैनात रहा। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें