फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पत्नी व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, रुपये को लेकर मारपीट व धमकी का आरोप

Mon, 05 Dec 2022 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में प्लाट के रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक से मारपीट कर जान माल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उनकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सपा नेता की पत्नी ने युवक पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधौआ निवासी राहुल परमार ने लोको कालोनी निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू, पत्नी प्रीती यादव व पुत्र के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि भाई रोहित परमार ने सपा नेता की पत्नी प्रीती यादव से प्लाट का बैनामा कराया था। इसका पूरा भुगतान भी कर दिया है।

इसके बाद भी सपा नेता बार-बार रुपये के हिसाब-किताब को लेकर दबाव बना रहे थे। इस पर भाई रोहित रविवार शाम हिसाब का पर्चा बनाकर सपा नेता के घर गए। सपा नेता, उनकी पत्नी व पुत्र ने गालीगलौज कर रोहित के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर रोहित जेएनवी रोड पर सुसाइड करने जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर वे मौके पर गए और भाई को समझाकर घर ले आए।  राहुल व उसके भाई ने सपा नेता से जान का खतरा होना बताया है। सपा नेता की पत्नी प्रीती यादव ने एसपी अशोक कुमार मीणा को सोमवार को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि राहुल परमार उनके भट्ठे पर काम करता था। उसने काफी रुपये का गबन किया है। कुछ रुपये उसने उधार भी लिए थे। मांगने पर वह गालीगलौज कर रहा था। रविवार को वह पति के साथ शादी समारोह में थीं। राहुल व रोहित घर पर आए और पुत्र कुनाल व तन्मय से घर में घुसकर मारपीट कर दी। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें