फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने बताए नाम, पिता के साथी लेखपाल ने भी बनाया हवस का शिकार

Fri, 17 Jan 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में पुत्री से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने साथी लेखपाल से भी बेटी से दुष्कर्म कराया था। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की मोहल्ला निवासी महिला ने नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 जनवरी को पति और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म करने वालों में पिता के दोस्त विष्णु शरन रस्तोगी, सोनू तिवारी, मनोज शाक्य, ढिलावल के लेखपाल विमल कुमार, मनोज के दोस्त सहित कई अन्य अज्ञात है। पुलिस ने सभी को आरोपी बनाया है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें बनाई हैं। टीम ने हरदोई के चर्चित साधु के चेले की धरपकड़ के लिए भी दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें