फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दरोगा समेत पांच के खिलाफ याचिका दायर, पीड़ित मां-बेटी ने लगाया चौकी से भगाने का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में मां-बेटी ने दरोगा पर चौकी से भगाने का आरोप लगाया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास कर युवक व उसके तीन साथियों ने आठ हजार रुपये लूट लिए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने गई मां-बेटी ने दरोगा पर चौकी से भगाने का आरोप लगाया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एंटी डकैती कोर्ट में मोहल्ले के बंटी व तीन अज्ञात साथी व कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी के खिलाफ याचिका दायर की है।

विज्ञापन


इसमें बताया कि पुत्री का पति से विवाद हो गया। ऐसे में वह उसके पास रह रही है। बंटी उसकी पुत्री से आए दिन छेड़छाड़ कर परेशान करता था। आठ जुलाई को पुत्री बाजार जा रही थी। तभी बंटी ने उसको पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया। शोर सुनकर पुत्री को बचाने गई तो तीन युवकों ने उसे भी पकड़ लिया। सभी लोगों ने बेटी व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट करने लगे। उसका पर्स निकाल लिया। उसमें आठ हजार रुपये रखे थे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों के आने पर यह लोग भाग गए। महिला बहोश हो गई। बेटी ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में तहरीर देने गई। वहां चौकी इंचार्ज ने गाली-गलौज कर मां बेटी को भगा दिया। पुत्र को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने कोतवाल कायमगंज से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें