सीएचसी में एसओ मेरापुर की गोद में नवजात शिशु, देखती नर्स व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के एक खेत में एक महिला अपने नवजात शिशु को फेंक कर चली गई। सूचना पर एसओ मेरापुर ने पहुंचकर नवजात शिशु को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। जहां वह स्वस्थ बताया गया। शिशु लड़का है, यह बात फैलने पर शिशु को गोद लेने वालों की होड़ लग गई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन व बाल कल्याण समिति को सूचना दी है।