फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Fire: चार मंजिला मकान में भीषण आग; सीढ़ी लगाकर बचाई गई परिवार की जान, 20 लाख का नुकसान

Sat, 27 Dec 2025 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद में शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला मकान में आग लग गई, जिसमें परचून की दुकान जलकर राख हो गई। हादसे में 20 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर ऊपरी मंजिल में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
आग लगने से जली परचून की दुकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड निवासी देव सिंह चौहान की चार मंजिला मकान में ही परचून की दुकान है। वह तीसरी व चौथी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। देर रात शाॅर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल में आग लग गई। धुआं उठने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी। पड़ोसी ने सीढ़ी लगाकर परिवार के लोगों की किसी तरह जान बचाई। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। व्यापारी देव सिंह का कहना है कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें