अस्पताल में डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। पत्नी राधा और मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हैै। बेटी रिद्धी, सिद्धी और डेढ़ साल का बेटा यश है।
कार में लदे थे गेहूं और भूसा
अधिवक्ता अपने गांव से कार में गेहूं की बोरी और जानवर के लिए भूसा ला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।