फतेहगढ़ कोतवाली से चंद कदम दूर मोहल्ला हाथीखाना निवासी कलेक्शन अमीन ब्रजेश चतुर्वेदी के मकान के चोरों ने रविवार रात ताले तोड़ दिए। मकान के कमरों में रखी अलमारी से एक हार, तीन जोड़ी कुंडल, चेन, करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोर करीब छह लाख रुपये का सामान ले गए हैं।