फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने भी दी जान, इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हुए परिजन

Wed, 14 Jun 2023 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पति-पत्नी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विकास राजपूत व नेमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में मां से मामूली कहासुनी के बाद युवक ने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। पति का शव फंदे से लटका देख पत्नी ने भी दूसरे पेड़ से लटककर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से दोनों की मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी विकास राजपूत (24) की शादी 11 फरवरी को नेमा (23) के साथ हुई थी। विकास की बहन रेखा ने बताया कि मंगलवार की शाम को भाई विकास व भाभी नेमा, बहन भूरी, कंचन, निशा और सलोनी खेत में मूंगफली खोदने के लिए गए थे।

विज्ञापन


विकास और नेमा खेत पर ही रुके थे। वह सभी लोग घर आए। रात नौ विकास और नेमा भी लौट आए। किसी बात को लेकर मां रेखा देवी से विकास की कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गए। कुछ देर बाद तलाशती हुई नेमा भी खेत की ओर गई।

रेखा ने बताया कि दोनों लोगों के अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके होने की जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को नीचे उतारा है। विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी। नेमा की सांसें चलती देख परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर एएसपी डॉ संजय कुमार व सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों व परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि पति विकास के फांसी लगाने पर पत्नी नेमा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बहनों व मां का रो-रोकर बुरा हाल
इकलौते पुत्र विकास व बहू नेमा की मौत से मां रेखा देवी, बहन रेखा, भूरी, कंचन, निशा, सलोनी का रो- रो कर बुरा हाल था। इधर नेमा की मौत पर परिजनों ने फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें