फर्रुखाबाद जिले में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सत्तार ट्रक मिस्त्री है। उनकी कायमगंज में ट्रांसपोर्ट चौराहा पर दुकान है। सत्तार रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे।
पत्नी बच्चों के साथ आंगन में लेटी थी। मौका देख चोरों ने घर के कमरे में नकब लगा दिया। संदूक की चाबी अलमारी में मिल गई और चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह पड़ोस की महिलाएं खेतों की ओर गईं तो चोरी का पता लगा। सत्तार ने बताया कि चोर बेटी की शादी के लिए रखे 1.30 लाख की नकदी, हार, टीका, झुमकी, पांच जोड़ी पायल आदि ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए।