बढ़पुर स्थित मिशन कंपाउंड के बाहर मुख्यमार्ग पर लगी फास्ट फूड की एक दुकान में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई। तेज हवा ने कुछ ही देर में पास में ही दूसरी दुकान को चपेट में लिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान के पूर्व की ओर लगी 20 से अधिक दुकानें बच गईं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।